फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Terror of dogs increased 55 people reached Hospital in a single day

Roorkee: शहर से देहात तक कुत्तों का आतंक बढ़ा, एक ही दिन में टीका लगवाने अस्पताल पहुंचे 55 लोग

Mon, 03 Feb 2025 06:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Feb 2025 06:48 PM IST
सार

Roorkee Dog Attack News: रुड़की और देहात में लावारिस कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। कुत्तों के हमले के चलते लोग अपने बच्चों को घर से अकेले बाहर भेजने से भी कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
Roorkee News Terror of dogs increased 55 people reached Hospital in a single day
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की शहर और देहात में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को सिविल अस्पताल में कुत्ते के काटने से घायल 55 लोग एंटी रेबीज टीके लगवाने के लिए पहुंचे। इंजेक्शन कक्ष में टीका लगवाने के लिए लोगों में अफरातफरी मची रही। वहीं, दूसरी और तीसरी डोज लगवाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


रुड़की और देहात में लावारिस कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। कुत्तों के हमले के चलते लोग अपने बच्चों को घर से अकेले बाहर भेजने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे में सिविल अस्पताल में रोजाना करीब 40 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं लेकिन सोमवार को इनकी संख्या अधिक रही। इंजेक्शन कक्ष में 55 लोग पहुंचे। इनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


Roorkee: दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर की कनपटी पर गोली लगने से मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी रेबीज की दूसरी और तीसरी डोज लगवाने के लिए 76 लोग अस्पताल पहुंचे। इस दौरान इंजेक्शन लगवाने के लिए लोग आपस में उलझते रहे। कक्ष में मौजूद कर्मचारी इन लोगों को समझाने में लगे रहे। वहीं, कुत्तों के हमलों के मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन एंटी रेबीज को लेकर अलर्ट है। सिविल अस्पताल के अपर निदेशक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि फरवरी माह की एंटी रेबीज अस्पताल में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed