फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee news: Six youths arrested for murder of Kanwariyas from Muzaffarnagar

Roorkee: मुजफ्फरनगर के कांवड़िये की हत्या के आरोप में छह युवक गिरफ्तार, दो गुटों में हुआ था खूनी संघर्ष

Wed, 27 Jul 2022 07:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Jul 2022 07:35 PM IST
सार

मंगलवार को कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन मंगलौर बाईपास के पास मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कांवड़ियों के बीच कांवड़ एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में खूनी संघर्ष हो गया था।

विज्ञापन
Roorkee news: Six youths arrested for murder of Kanwariyas from Muzaffarnagar
कांवड़िये गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में मुजफ्फरनगर के कांवड़िये की हत्या के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कांवड़ियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसके बाद कार्तिक पुत्र पवन निवासी गांव सिसौली जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों की तहरीर पर 20 अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। वहीं, आज सुबह पुलिस ने थाना सभालखा जिला पानीपत हरियाणा के छह युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उनके दो बड़े वाहनों और एक बाइक भी बरामद कर सीज कर दी है। वहीं फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

1. सुंदर पुत्र रामभज उम्र 38 वर्ष
2. राहुल पुत्र पहल सिंह उम्र 20 वर्ष
3. सचिन पुत्र महिपाल उम्र 25 वर्ष
4. आकाश पुत्र विजेंद्र उम्र 21 वर्ष
5. पंकज पुत्र मेनपाल उम्र 22 वर्ष
6. रिंकू पुत्र रमेश उम्र 24 वर्ष 

Roorkee: जीमीनी विवाद में युवक की हत्या, मारपीट कर छत से फेंका, तीन लोग हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली भोरा कलां निवासी कार्तिक अपने साथियों के साथ हरिद्वार गंगा जल लेने आया था। मंगलवार सुबह वह साथियों के साथ गंगा जल लेकर लौट रहा था। इस बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में नगला इमरती बाईपास के पास हरियाणा के कांवड़ियों से विवाद हो गया था। आरोप था कि हरियाणा के कांवड़ियों ने कार्तिक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। कार्तिक के सिर में गंभीर चोट आने पर साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 


कार्तिक के साथियों ने फोन पर घटना की सूचना गांव में दी थी। साथ ही फरार हुए हरियाणा के कांवड़ियों के वाहन के नंबर दिए थे। इस पर ग्रामीणों की सूचना पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने छह कांवड़ियों को पकड़ लिया था। अन्य वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर 20 अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया था।  

सेना में था कार्तिक

परिजनों ने बताया कि कार्तिक सेना में तैनात था और वर्तमान में उसकी तैनाती गुजरात में थी। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था। इसके बाद वह साथियों के साथ हरिद्वार गंगा जल लेने गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed