फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Pilgrim from UP drowned while bathing in Gangnahar two policeman saved his life

रुड़की: गंगनहर में नहाते समय डूबा यूपी से आया जायरीन, फरिश्ता बनकर पहुंचे दो सिपाहियों ने ऐसे बचाई जान

Thu, 28 Sep 2023 03:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Sep 2023 03:03 PM IST
सार

नहाते समय जायरीन अचानक डूबने लगा और हाथ पैर मारने लगा। उसे डूबता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन
Roorkee News Pilgrim from UP drowned while bathing in Gangnahar two policeman saved his life
जायरीन को बचाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिरान कलियर में गंगनहर में नहाते समय एक जयरीन अचानक डूबने लगा। शोर मचाने पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जायरीन को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। कलियर उर्स में इस समय बड़ी संख्या में जयरीन आ रहे हैं। जैकी पुत्र चांद निवासी गांव जमालपुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भी उर्स में आया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर वह कलियर में गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक डूबने लगा और हाथ पैर मारने लगा। उसे डूबता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गंग नहर की पटरी से गुजर रहे दो सिपाही नीरज राणा और जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उत्तराखंड: एनजीआरआई की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दो महीने में छह सेमी से एक मीटर तक धंसा जोशीमठ

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने लोगों की मदद से युवक को गंगनहर से बाहर निकाला। गंगनहर में डूबने से युवक बेहोश हो गया। इस पर सिपाही नीरज राणा ने युवक को पीठ के बल लेटाकर मुंह से पानी निकाला। इसके बाद युवक होश में आ गया।

होश में आने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कलियर थाना अध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि उर्स में जयरीनों की भीड़ को देखते हुए गंगनहर किनारे पुलिस लगातार गश्त कर रही है, ताकि कोई हादसा होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed