फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Kanwar pilgrims beaten up each other for not playing their favorite song on DJ

Roorkee: मनपसंद गाना नहीं बजाने पर कांवड़ यात्रियों में मारपीट, 40 युवकों ने डीजे में की तोड़फोड़

Wed, 31 Jul 2024 04:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jul 2024 04:28 PM IST
सार

कांवड़िये साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर देव गुर्जर का डीजे बजाते हुए लौट रहे थे। जब वह नारसन के पास पहुंचे तभी कुछ युवकों ने उनके डीजे के पास पहुंचकर मनपसंद गाना चलाने की जिद की।

विज्ञापन
Roorkee News Kanwar pilgrims beaten up each other for not playing their favorite song on DJ
डीजे को लेकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलौर क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे 40 युवकों ने डीजे के साथ चल रहे कांवड़ यात्रियों के साथ डीजे पर मनपसंद गाना नहीं बजाने पर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने वाहन और डीजे में तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 40 अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के धारीपुर निवासी अजीत कुमार ने मंगलौर पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर देव गुर्जर का डीजे बजाते हुए लौट रहे थे। जब वह नारसन के पास पहुंचे तभी कुछ युवकों ने उनके डीजे के पास पहुंचकर मनपसंद गाना चलाने की जिद की। उसके साथियों ने डीजे पर केवल भोले के भजन ही चलाए जाने की बात कही।
विज्ञापन


Roorkee: डीजे संचालक ने कांवड़ लेकर जा रहे महंत और उनके शिष्यों पर किया हमला, एक की आंखों की रोशनी गई
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर युवक उत्तेजित हो गए और डीजे के साथ चल रहे उसके साथी आकाश, सौरभ, नितिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही उन्होंने गाड़ी के शीशे और डीजे का लैपटॉप व सीआरपी लाइट आदि में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले करीब 40 युवक थे। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर 40 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed