फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News husband and wife caught during fraud Like Bunty and Babli Film

Roorkee: 'बंटी और बबली' फिल्म की तरह पति-पत्नी ने दुकानदार से की ठगी, फिर दोनों को ऐसे मिला सबक

Wed, 05 Jul 2023 07:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jul 2023 07:06 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि दोनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Roorkee News husband and wife caught during fraud Like Bunty and Babli Film
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में एक दंपती ने फिल्म ''बंटी और बबली'' की तर्ज पर एक दुकानदार को ठग लिया। दोबारा ठगी करने के इरादे से आए दंपती को दुकानदार ने पहचान कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दंपती से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर विहार निवासी नितिन सिंह चौहान की रेडीमेट कपड़ों की दुकान है। दुकान के बाहर ही उन्होंने साझेदारी में फल और सब्जी बेचने का काम कर रखा है। करीब एक सप्ताह पूर्व एक युवक उनकी दुकान पर टी-शर्ट खरीदने आया था। उसकी पत्नी दुकान के बाहर खड़ी थी। युवक ने दो सौ रुपये वाली एक एक टीशर्ट पसंद की।
विज्ञापन


Dehradun: कांवड़ मेले में चरस बेचने जा रहा छात्र गिरफ्तार, बोला- शादी की शॉपिंग के लिए चाहिए थे पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दुकानदार को दो हजार का नोट दिया। इस बीच उसने टीशर्ट महंगी होने की बात कही तो दुकानदार ने 180 रुपये काटकर उसे टीशर्ट दे दी लेकिन बाद में उसने टीशर्ट और दुकानदार द्वारा दिए गए पैसे भी वापस कर दिए। दुकानदार ने टीशर्ट लेकर दो हजार का नोट वापस कर दिया। इसी बीच युवक ने उनका ध्यान भटकाकर गल्ले से दो हजार का नोट और टीशर्ट चोरी कर ली और फरार हो गया।

कुछ देर बाद दुकानदार ने गल्ला देखा तो रुपये और टीशर्ट भी गायब थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर उनकी सब्जी की दुकान पर एक महिला ने एक किलो आम खरीदे और पांच सौ का नोट दिया। दुकानदार ने 25 रुपये काटकर और रुपये वापस कर दिए। इस पर महिला ने आम महंगे होने की बात कहते हुए आम वापस लेने और पांच सौ का नोट वापस मांगा।

सड़क के दूसरे छोर पर एक युवक ने महिला को आवाज लगाई। दुकानदार ने युवक को देख पहचान लिया और दोबारा ठगी होने का आभास कर लिया। साथ ही दौड़कर युवक को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि दोनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed