फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Fire breaks out at Super Sign Factory in Bhagwanpur

रुड़की: सुपर साइन फैक्टरी में लगी आग, दमकल की सात गाड़ियों ने आठ घंटे में पाया काबू, एक करोड़ के नुकसान का अनुमान

Tue, 10 Aug 2021 01:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 01:51 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे अचानक फैक्टरी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। वहीं, फैक्टरी में कैमिकल होने की वजह से आग भड़कती ही गई।

विज्ञापन
Roorkee News: Fire breaks out at Super Sign Factory in Bhagwanpur
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के भगवानपुर में सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुपर साइन फैक्टरी में सोमवार देर रात आग लग गई। फैक्टरी में केमिकल रखे होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने करीब आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम किया जाता है। रात करीब एक बजे अचानक फैक्टरी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्टरी में काम करने वालों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 
विज्ञापन


कैमिकल की वजह से भड़की आग
कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत भगवानपुर फायर बिग्रेड को दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कैमिकल होने की वजह से आग भड़कती ही गई और तेज धमाके होने लगे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्टी उसकी चपमेट में आ गई। आग को चारों तरफ फैलता देख दमकल कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारणों ने नहीं लगा पता
करीब सुबह साढ़े आठ बजे के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह तहसीलदार रेखा आर्य ने फैक्टरी पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली।

आसपास के फैक्टरी कर्मचारी दहशत में
आग लगने की घटना के बाद से आसपास की फैक्टरी के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। मौके पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए हैं। करीब आठ घंटे बाद जब आग पर काबू पाया गया तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।


एक करोड़ के नुकसान की आशंका
मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि फैक्टरी में आग से करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed