फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee news: Farmers Protest on toll plaza for tax Forgive

रुड़की: टैक्स माफी के लिए टोल प्लाजा पर गरजे किसान, दी आंदोलन की चेतावनी 

Mon, 02 Nov 2020 11:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Nov 2020 11:58 PM IST
सार

  • तहसीलदार के आश्वासन पर माने, मांगें पूरी नहीं नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी 
  • धरने के चलते हाईवे पर वाहनों से सुबह नौ बजे से तीन बजे तक नहीं लिया गया टैक्स 

विज्ञापन
Roorkee news: Farmers Protest on toll plaza for tax Forgive
किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में टोल टैक्स माफ करने समेत अन्य मांगों के समर्थन में सैकड़ों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के नेतृत्व में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर करौंदी में स्थित टोल प्लाजा पर धरना दिया। उनका कहना था कि आसपास के किसानों से टोल टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान हाईवे से आवाजाही करने वाले वाहनों से सुबह नौ बजे से टैक्स नहीं लिया गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे धरना समाप्त हुआ, तब टोल टैक्स वसूली शुरू हुई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे यूनियन से जुड़े किसान करौंदी स्थिति टोल प्लाजा पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे यूनियन के राष्ट्रीय ऋषिपाल अंबावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को लूटने में लगी हैं। सरकारें किसानों के हितों का दावा करती हैं, लेकिन मानसिकता इसके विपरीत है। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने का दावा करती है, लेकिन आमदनी सांसदों और विधायकों की बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के लिए टोल प्लाजा फ्री किया जाए और 20 किमी के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों से भी टोल टैक्स न लिया जाए। यही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी ने अभी तक हाईवे निर्माण का काम पूरा नहीं किया है और टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि जिन लोगों की जमीनें अधिग्रहीत की गई हैं, उन्हें टोल प्लाजा पर नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की सूचना पर भगवानपुर तहसीलदार सुशील कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन देकर मनाया। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। मांगेें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राव इरशाद खान, जिलाध्यक्ष फरमान एडवोकेट, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक कुमार, म़ुल्कीराज सैनी, रश्मि चौधरी, अनिल सैनी, तामिन त्यागी, मंजूर अहमद मौजूद थे।

जेबकतरे को दबोचा
किसानों केे धरने के दौरान एक जेबकतरा भी उनके बीच पहुंच गया और दो किसानों की जेब काट ली। किसानों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने एक युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। उससे पैसे भी वापस ले लिए। इसके बाद युवक भाग निकला।


दस नवंबर को इकबालपुर शुगर मिल पर धरना
भाकियू (अंबावत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल पर तीन साल का गन्ना भुगतान बकाया है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों की समस्याओं पर शासन और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि भुगतान जारी कराने के लिए दस नवंबर को इकबालपुर शुगर मिल पर धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed