फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Elderly woman jumps from seventh floor of apartment on Haridwar Road, dies on the spot

Roorkee: हरिद्वार रोड पर बुजुर्ग महिला ने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

Mon, 29 Sep 2025 09:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Sep 2025 09:07 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला अपने पति और पुत्री के साथ रहती थी। रात में महिला ने अचानक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Roorkee News Elderly woman jumps from seventh floor of apartment on Haridwar Road, dies on the spot
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार रोड स्थित एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से बुजुर्ग महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अपार्टमेंट के लोग घटनास्थल के इर्द-गिर्द इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग महिला अपने पति और पुत्री के साथ रहती थी। पुत्र ऑस्ट्रेलिया में रहता है। प्राथमिक पड़ताल में बुजुर्ग महिला के अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


रुड़की कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार रोड स्थित एक अपार्टमेंट में मूल रूप से पंजाब निवासी परिवार करीब डेढ़-दो साल से किराए पर रह रहा था। साेमवार रात परिवार अपने कमरों में सो रहा था। तभी पति ने देखा तो पत्नी आशा खुराना (60) बीती देर रात कमरे से गायब मिली। इसके बाद पुत्री के साथ पिता ने अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए अपार्टमेंट को चेक करना शुरू कर दिया। तभी अचानक से तेज आवाज आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: शराब के नशे में हुआ विवाद तो हैवान बना पति, सिर पर वार कर बेरहमी से पत्नी को मार डाला


पता चला कि आशा खुराना ने अपार्टमेंट की मंजिल से आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा ली है। दुर्घटना के बाद अपार्टमेंट में चीख पुकार मच गई और घटनास्थल के इर्द-गिर्द लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

प्राथमिक पड़ताल में पता चला कि महिला कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। महिला परिवार और अपने बारे में ज्यादा सोचने लगी थी। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि महिला की अपार्टमेंट की मंजिल से गिरकर मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed