फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Cricketer Rishabh Pant damaged car sent from Police Station to Delhi

Roorkee News: नारसन चौकी से दिल्ली भेजी क्रिकेटर ऋषभ पंत की मर्सिडीज, हादसे में बुरी तरह हो गई थी क्षतिग्रस्त

Fri, 28 Jul 2023 10:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jul 2023 10:25 PM IST
सार

Rishabh Pant News: क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को उस समय भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुए थे, जब वह अपनी मर्सिडीज बेंज से दिल्ली से रुड़की के ढंढेरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसके बाद कार को नारसन पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया गया था।

विज्ञापन
Roorkee News: Cricketer Rishabh Pant damaged  car sent from Police Station to Delhi
ऋषभ पंत की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में भीषण दुर्घटना के बाद से नारसन पुलिस चौकी में बेहद कंडम हालत में खड़ी क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार को क्रेन के जरिए शुक्रवार को दिल्ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत का पत्र मिलने के बाद दिल्ली के एक कबाड़ी के यहां कार भेजी गई है। 

विज्ञापन

घर आते समय हुआ था हादसा

बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को उस समय भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुए थे, जब वह अपनी मर्सिडीज बेंज से दिल्ली से रुड़की के ढंढेरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। सर्दी के मौसम में सुबह पांच बजे उनकी कार नारसन कस्बे में डिवाइर से टकराकर दूसरी तरफ पलटी खाती चली गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में बनेंगे 13 निर्भया हॉस्टल, केंंद्र से 48 करोड़ मंजूर, जानें कहां-कहां मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी और एनएचएआई के अधिकारी भी कर चुके जांच

इसके बाद कार को नारसन पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया गया। इस दौरान कई बार मर्सिडीज कंपनी और एनएचएआई की ओर से कार और इस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच भी की थी। कार तभी से चौकी में खड़ी थी। कुछ दिन पहले क्रिकेटर ऋषभ पंत ने एसपी देहात स्वपन किशोर को एक पत्र भेजकर बताया था कि हादसे में क्षतिग्रस्त कार नारसन पुलिस चौकी में खड़ी है।  जिसके बाद उन्हें कार ले जाने की अनुमति दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed