फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Casino was running in hotel women were serving liquor Police raided, 32 people arrested

Roorkee: होटल में चल रहा था कसीनो, शराब परोस रही थीं महिलाएं...पुलिस ने मारा छापा, 32 लोग गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 11:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:09 PM IST
सार

पुलिस को होटल में कसीनो संचालित होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम बनाकर होटल की घेराबंदी कर छापा मारा गया। पुलिस जब होटल में पहुंची तो हॉल में कसीनो चलता मिला और लोग जुआ खेलते मिले।

विज्ञापन
Roorkee News Casino was running in  hotel women were serving liquor Police raided, 32 people arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने रामपुर के पास स्थित होटल राजमहल में छापा मारकर छठवीं मंजिल पर अवैध रूप से चल रहे कसीनो का भंडाफोड़ किया है। मौके से आठ महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही 2.74 लाख की नकदी, कसीनो क्वाइन, ताश की गड्डियां और शराब की बाेतलें भी बरामद गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे होटल संचालक मेहरबान और लाल तप्पड़ के पूर्व पार्षद विपिन के कहने पर कसीनों में जुआ खेलने आए थे। पुलिस फिलहाल दोनों की तलाश कर रही है। होटल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस को होटल में कसीनो संचालित होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम बनाकर होटल की घेराबंदी कर छापा मारा गया। पुलिस जब होटल में पहुंची तो हॉल में कसीनो चलता मिला और लोग जुआ खेलते मिले। आठ महिलाएं इन सभी को शराब परोस रहीं थीं। पुलिस ने आठ महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने नकदी समेत 10 ताश की गड्ड़ी, 1895 कसीनो क्वाइन, 32 मोबाइल, 21 एंट्री कार्ड, शराब और बीयर की बोतलें बरामद की हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में कसीनो का अकाउंटेट भी शामिल है। होटल से गिरफ्तार कर पुलिस सभी को बस से ले गई।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि होटल में कसीनो संचालित होने की सूचना पर दबिश दी गई थी। आठ महिलाओं के साथ ही 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल को सील कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Vikasnagar: तहसील परिसर में जुआ खेलने के मामले में डीएम सख्त, एक राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

Roorkee News Casino was running in  hotel women were serving liquor Police raided, 32 people arrested

नेपाल, चंडीगढ़ और दिल्ली की हैं महिलाएं
गिरफ्तार आठ महिलाओं में से तीन नेपाल, तीन चंडीगढ़ और दो दिल्ली की रहने वाली हैं। वहीं, इस कार्रवाई में रुड़की के साथ ही सहारनपुर, देहरादून, कलियर के लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक इस खेल में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed