फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee news: Case Filed on Two youth for uploading children pornographic videos on instagram

Roorkee: इंस्टाग्राम पर अपलोड करते थे बच्चों की अश्लील वीडियो, NCCRB ने किया ट्रेस, दो युवकों पर केस दर्ज

Wed, 14 Dec 2022 07:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Dec 2022 07:25 PM IST
सार

बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने और देखने पर सरकार की ओर से पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग वीडियो देखने और अपलोड करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Roorkee news: Case Filed on Two youth for uploading children pornographic videos on instagram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही दोनों के मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोतवाली से ही नोटिस देकर छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने और देखने पर सरकार की ओर से पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग वीडियो देखने और अपलोड करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन पर नजर रखने के लिए एनसीसीआरबी (नेशनल साइबर क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) को निर्देश दिए हैं। इस बीच एनसीसीआरबी को पता चला कि रुड़की के दो युवकों ने इंस्टाग्राम पर बच्चों की वीडियो अपलोड की है।
विज्ञापन


Roorkee:  प्रधानों समेत 150 पर मुकदमा, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, मारपीट और पथराव में कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने उन्हें ट्रेस कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दोनों को हिरासत में लेकर मोबाइल जब्त किए। साथ ही मोबाइल की जांच की तो उसमें बच्चों की वीडियो मिली। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि करण निवासी भंगेड़ी व अंशुल निवासी मोहनपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्हें कोतवाली से ही नोटिस देकर छोड़ दिया है। मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। 

एक आरोपी पर चार्जशीट दाखिल
चाइल्ड पॉर्न साइट देखने और बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कृष्ण कुमार निवासी खंजरपुर, रुड़की के खिलाफ जुलाई माह में केस दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed