फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Car Collided with divider, Two junior engineer from Ghaziabad killed

रुड़की: डिवाइडर से टकराई कार, गाजियाबाद के दो जूनियर इंजीनियरों की मौत

Sun, 28 Mar 2021 08:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Mar 2021 08:38 PM IST
सार

  • देर रात नारसन क्षेत्र में हादसा, पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • दो परिवारों की होली हुई बदरंग, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

विज्ञापन
Roorkee News: Car Collided with divider, Two junior engineer from Ghaziabad killed
रुड़की में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में हाईवे पर डिवाइडर से कार टकराने के कारण हरिद्वार जा रहे उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) के दो जूनियर इंजीनियरों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कई पलटी खाने के बाद कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर रुकी और क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को सीधा कर बमुश्किल शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मनीष (31) निवासी बुढ़ाना, शामली, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी और अशोक (27) निवासी सतनाम, बटवारा, जिला हिसार यूपीपीसीएल गाजियाबाद में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थे। शनिवार रात दोनों आई-20 कार से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। देर रात करीब 12.30 बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नारसन क्षेत्र के मंडावली गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ने कई पलटी खाई और हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों जूनियर इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से कार को सीधा कर बमुश्किल अंदर फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिए गए हैं। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन रुड़की पहुंच चुके हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हादसे के कारण की जांच कराई जाएगी।

खड़े ट्रक में भिड़ा पिकअप, चार घायल

उधर, भगवानपुर क्षेत्र के हाईवे पर खड़े ट्रक में पिकअप भिड़ने से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को भगवानपुर के पास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम भगवानपुर के ग्राम खानपुर निवासी चालक सतेंद्र पिकअप में कुछ ग्रामीणों को लेकर शाकुम्भरी माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम गीशहीदपुर के पास हाइवे किनारे एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से पिकअप में सवार भगत, सतेंद्र, राहुल, राखी, संजो सहित चार लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि मामले की तहरीर आने के बाद जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed