फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Bloody Conflict between two Groups for possession of road

रुड़की: रास्ते पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

Thu, 25 Nov 2021 08:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Nov 2021 08:23 PM IST
सार

मोहल्ला पठानपुरा में दरबार-ए-हुसैन इमाम बारगाह के बराबर में रास्ते को लेकर काफी समय से दो पक्षों का विवाद चला आ रहा है।

विज्ञापन
Roorkee News: Bloody Conflict  between two Groups for possession of road
तनाव के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में रास्ते पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला पठानपुरा में दरबार-ए-हुसैन इमाम बारगाह के बराबर में रास्ते को लेकर काफी समय से दो पक्षों का विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्ष रास्ते के विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गालीगलौज हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों की ओर से जमकर धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के शबाब मेहंदी, मोहम्मद मेहंदी, अली मेहंदी, हसीन, नवाब, ताजदार, कमाल को गंभीर चोटें आईं हैं। दूसरे पक्ष के आसिफ नकवी, सलमान, अली मियां, शाह आलम, खुशनूद व कुछ अन्य को चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से कुछ की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

मंगलौर। मोहल्ला खालसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के अनीता, सचिन, प्रमोद और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed