{"_id":"62238198871cc270b67eaddb","slug":"roorkee-nagaland-student-dead-body-recovered-from-gangnahar-after-five-days-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: गंगनहर में डूबे नगालैंड के छात्र का शव पांच दिन बाद गंगनहर से मिला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: गंगनहर में डूबे नगालैंड के छात्र का शव पांच दिन बाद गंगनहर से मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 05 Mar 2022 09:16 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:16 PM IST
सार
नगर निगम पुल के पास गंगनहर किनारे नितोई निवासी अनोखा नहा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसलने से वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
पांच दिन बाद नगालैंड के छात्र का शव गंगनहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। नगालैंड के नितोई निवासी अनोखा पुत्र काकियो रुड़की के सेवंथ-डे स्कूल में कक्षा ग्यारह में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
रविवार देर शाम वह सोत मोहल्ले में एक होटल में खाना खाकर दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर किनारे नहा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। तभी से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश कर रही थी। परिजन भी अपने स्तर से गंगनहर में छात्र की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ली दो लोगों की जान, धर्मशाला के लिए लौट रहे थे मथुरा के बराती
विज्ञापन
शनिवार सुबह किसी ने आसफनगर झाल के पास गंगनहर में एक शव उतराता देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। साथ ही परिजनों से शिनाख्त कराई। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।