फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Mayor Gaurav Goyal expelled from BJP

Roorkee mayor expelled: गोयल पर अनुशासनहीनता और रिश्वत मांगने का आरोप, पार्षदों से विवाद सहित ये भी रहीं वजह

Sat, 02 Jul 2022 05:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Jul 2022 05:56 PM IST
सार

रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल का निगम में भाजपा पार्षदों से लगातार विवाद रहा। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण है जिसके चलते पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Roorkee Mayor Gaurav Goyal expelled from BJP
रुड़की मेयर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने अनुशासनहीनता के मामले में रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गोयल पर किसी काम के लिए रिश्वत मांगने का भी आरोप है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर गौरव गोयल को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। वह लगातार अनुशासनहीनता, निगम में पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। इसे पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....सब्र का प्याला छलका: हरीश रावत का विरोधियों पर प्रहार, सोशल मीडिया पर लिखी इस पोस्ट की कांग्रेस में जबरदस्त चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वजहों से हुई गौरव गोयल पर कार्रवाई

- नगर निगम में भाजपा पार्षदों से लगातार विवाद
- संपत्ति नवीनीकरण में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांग प्रकरण में पुलिस जांच
- मुख्यमंत्री से विधायकों ने घोषणाएं कराई, उनमें बाधा डालने का प्रयास
- दो माह से नगर निगम की बैठक नहीं कराई, रुड़की का विकास रोका
- भाजपा शीर्ष नेतृत्व प्रदेश संगठन के खिलाफ बयानबाजी
- मनगढंत आरोप लगाकर पार्टी की छवि धूमिल हुई और साख को क्षति पहुंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed