Roorkee mayor expelled: गोयल पर अनुशासनहीनता और रिश्वत मांगने का आरोप, पार्षदों से विवाद सहित ये भी रहीं वजह
रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल का निगम में भाजपा पार्षदों से लगातार विवाद रहा। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण है जिसके चलते पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का भी आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने अनुशासनहीनता के मामले में रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गोयल पर किसी काम के लिए रिश्वत मांगने का भी आरोप है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर गौरव गोयल को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। वह लगातार अनुशासनहीनता, निगम में पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। इसे पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
ये भी पढ़ें....सब्र का प्याला छलका: हरीश रावत का विरोधियों पर प्रहार, सोशल मीडिया पर लिखी इस पोस्ट की कांग्रेस में जबरदस्त चर्चा
इन वजहों से हुई गौरव गोयल पर कार्रवाई
- नगर निगम में भाजपा पार्षदों से लगातार विवाद
- संपत्ति नवीनीकरण में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांग प्रकरण में पुलिस जांच
- मुख्यमंत्री से विधायकों ने घोषणाएं कराई, उनमें बाधा डालने का प्रयास
- दो माह से नगर निगम की बैठक नहीं कराई, रुड़की का विकास रोका
- भाजपा शीर्ष नेतृत्व प्रदेश संगठन के खिलाफ बयानबाजी
- मनगढंत आरोप लगाकर पार्टी की छवि धूमिल हुई और साख को क्षति पहुंचाई