फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Latest news: Wife Beating her Husband for Extra marital Affair with Sali

रुड़की: साली को ले जा रहा था पति, तभी पहुंच गई पत्नी और कर दी जमकर धुनाई

Sun, 27 Dec 2020 07:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Dec 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Latest news: Wife Beating her Husband for Extra marital Affair with Sali
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक अपनी चचेरी साली को लेकर जा रहा था। इस बीच पत्नी ने उसे रोडवेज बस स्टैंड पर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इससे हाईवे पर हंगामा हो गया और भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई।

विज्ञापन


पश्चिम अंबर तालाब निवासी एक युवक चार महीने पूर्व मेरठ के मवाना निवासी अपनी चचेरी साली को साथ ले गया था। तभी से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार रात पत्नी को पता चला कि वह रुड़की बस स्टैंड पर खड़ा है। वह परिजनों को साथ लेकर बस स्टैंड पहुंची और पति को पकड़कर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। रविवार को उसकी चचेरी साली भी कोतवाली पहुंच गई। इससे कोतवाली में भी हंगामा हो गया। पुलिस ने फटकार लगाकर सभी को शांत किया। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से दो युवकों ने की छेड़खानी

रुड़की में गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर रात में छात्रा के घर के बाहर पहुंचे और दरवाजे पर लात मारते हुए उसका नाम लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में छात्रा माफी से मांगने पर पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि छात्रा को गांव के ही दो युवक पिछले कई दिनों से परेशान करते आ रहे थे। छात्रा का रास्ता रोककर युवकों ने छेड़खानी भी की। छात्रा ने परिजनों से शिकायत करने की बात कही तो शनिवार रात वे उसके घर के बाहर पहुंचे। यहां युवकों ने छात्रा के घर के दरवाजे पर लात मार दी और जोर-जोर से उसका नाम लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने युवकों को पहचान लिया। 

इसके बाद छात्रा के परिजनों की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। युवकों के माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों के कार्रवाई से इनकार पर दोनों को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed