फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: IIT PHD Student locked herself in hostel room

रुड़की: आईआईटी की छात्रा ने खुद को हॉस्टल के कमरे में किया बंद, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर  

Sun, 12 Jul 2020 10:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jul 2020 10:04 PM IST
सार

  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को निकाला
  • मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है छात्रा

विज्ञापन
Roorkee: IIT PHD Student locked herself in hostel room
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रही छात्रा ने खुद को हॉस्टल के कमरे बंद कर हंगामा कर दिया। आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रा को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह छात्रा को बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्रा ने रविवार दोपहर खुद को हॉस्टल के अपने कमरे में बंद कर लिया और शोर मचाने लगी। छात्राओं ने इसकी जानकारी आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों को दी। सुरक्षाकर्मियों ने छात्रा को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसने अंदर से गेट नहीं खोला।
विज्ञापन


बाद में पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने भी छात्रा को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन घंटों तक छात्रा ने गेट नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला और आईआईटी की महिला स्टाफ के सुपुर्द किया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि छात्रा मानसिक रूप से बीमार चल रही है। उसका उपचार भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल की आत्महत्या में आरोपी सिपाही सस्पेंड

झबरेड़ा थाने में तैनात महिला सिपाही के आत्महत्या के मामले में एसएसपी ने सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। मामले में आरोपी सिपाही के खिलाफ महिला कांस्टेबल को आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी एसटी के तहत पहले ही केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उस पर सस्पेंशन की तलवार लटकी थी।

झबरेड़ा थाने में तैनात देहरादून जिले के त्यूनी क्षेत्र निवासी महिला सिपाही मंजीता ने छह जुलाई की रात अपने सरकारी आवास की रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने अगले दिन सिविल अस्पताल में हंगामा किया था। साथ ही सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिपाही के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी एसटी के तहत केस दर्ज कर लिया था।

मामले की जांच सीओ मंगलौर अभय सिंह कर रहे हैं। उन्होंने झबरेड़ा थाने में पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए। शुरुआती से सिपाही पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि सिपाही को संस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, मृतका के परिजन मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed