फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Hospitalized prisoner absconded and caught from Laksar railway station

Roorkee: ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कैदी हुआ फरार, जीआरपी ने लक्सर रेलवे स्टेशन से पकड़ा

Thu, 19 Jan 2023 07:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/लक्सर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/लक्सर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Jan 2023 07:31 PM IST
सार

हरिद्वार जेल में बंद नन्हे उर्फ चिकना निवासी गांव त्रिमूर्ति थाना पारादरी जिला बरेली को जीआरपी हरिद्वार ने जहरखुरानी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
Roorkee: Hospitalized prisoner absconded and caught from Laksar railway station
अस्पताल से भागे कैदी को पकड़ा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया एक कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद उसे लक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


हरिद्वार जेल में बंद नन्हे उर्फ चिकना निवासी गांव त्रिमूर्ति थाना पारादरी जिला बरेली को जीआरपी हरिद्वार ने जहरखुरानी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। वह हरिद्वार जेल में बंद था। वह कुछ दिन से बीमार था। उसे दो दिन पहले रुड़की सिविल अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


Haridwar: होंडा सिटी में बैठकर डकैती डालने पहुंचे थे अंतरराज्यीय गैंग के बदमाश, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सिपाही उसे टॉयलेट के लिए ले गया था। इसके बाद सिपाही उसे बेड पर हथकड़ी लगाकर किसी काम से वार्ड से बाहर आ गया। इसी बीच बंदी हथकड़ी निकालकर बाहर आ गया। सिपाही कुछ देर बाद वार्ड के अंदर गया तो उसे गायब देख उसके होश उड़ गए। सिपाही ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।


सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, इंस्पेक्टर ऐश्वर्यपाल अस्पताल पहुंचे और रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर उसकी तलाश की। वहीं वायरलेस सेट पर बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही लक्सर जीआरपी अलर्ट हो गई। जीआरपी ने लक्सर और रुड़की रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कहीं भागने की फिराक में पहुंचे कैदी को पकड़ लिया गया।

चूंकि बंदी रुड़की गंगनहर कोतवाली अंतर्गत सिविल अस्पताल से फरार हुआ था इसलिए उसे गंगनहर कोतवाली लाया गया। वहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed