फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Former village Pradhan brother Murder, dead body Found in field

रुड़की: पूर्व प्रधान के भाई की गला रेतकर हत्या, गांव के ही पास खाली मैदान में मिला शव

Thu, 20 Aug 2020 11:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Aug 2020 11:48 PM IST
सार

  • बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही पास खाली मैदान में मिला शव
  • चेहरे और गले पर मिले चोट के निशान, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
Roorkee: Former village Pradhan brother Murder, dead body Found in field
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की के भगवानपुर में खुब्बनपुर के पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल के बड़े भाई बालेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों से जानकारी ली। 

विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित खुब्बनपुर गांव निवासी बालेश (48) पुत्र भुल्लन मजदूरी करता था। जबकि उसके छोटे भाई ब्रह्मपाल पूर्व प्रधान रह चुके हैं। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण जंगल में शौच के लिए जा रहे थे। इस बीच उन्होंने बालेश का शव खून से लथपथ पड़ा देखा और सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह, एसओ संजीव थपलियाल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। इस बीच पुलिस को मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले और मुंह पर चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों से जानकारी ली। परिजनों के अनुसार बालेश रात को खाना खाकर रोजमर्रा की तरह सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उठने पर बालेश घर पर नहीं था। परिजनों को इसलिए चिंता नहीं हुई कि वह शायद जल्दी उठकर मजदूरी पर चला गया होगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बालेश को आखिरी बार बुधवार की रात करीब 9 बजे दुकान पर सामान खरीदते हुए देखा गया था। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगा कि हत्या गला दबाकर की गई है या फिर धारदार हथियार से की गई है। फिलहाल मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर विधायक ममता राकेश भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

जांच को दून से पहुंची एफएसएल की टीम

खुब्बनपुर गांव में हत्या की जांच के लिए पुलिस और सीआईयू की टीम ने मौके से सबूत जुटाए। इस बीच मौके पर देहरादून से फारेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी बुलाया गया। दून से आई टीम ने घटनास्थल और मृतक के घर से साक्ष्य जुटाए। इस बीच पुलिस ने घटनास्थल से कपड़े भी बरामद किए हैं। साथ ही घटनास्थल पर पुलिस को बाइक के पहिए के निशान भी मिले हैं। 

पत्नी कंपनी में करती है काम
पुलिस ने मृतक के भाई पूर्व प्रधान से पूछताछ की। इस बीच उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई की पत्नी भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती हैं। जबकि उनके भाई के दो बेटे और चार बेटियां हैं। उनके भाई मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाते थे। उन्होंने भाई की हत्या में अपने ही किसी का हाथ होने का शक जताया है। 

...तो घर में छिपा है हत्या का राज
पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से गहनता से जानकारी ली। साथ ही मृतक के घर पहुंचकर जांच की। इस बीच पुलिस को घर में लगे हुए हैंडपंप पर हत्या से संबंधित कुछ सबूत भी मिले हैं। इसे लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस मृतक के बच्चों से भी हाल फिलहाल में घर आने-जाने वाले परिचितों की भी जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed