{"_id":"629f2dab01644801fa1a3c33","slug":"roorkee-five-vicious-men-of-fake-drug-gang-arrested-six-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: नकली दवा गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार, छह फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: नकली दवा गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार, छह फरार
Tue, 07 Jun 2022 04:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Jun 2022 04:21 PM IST
सार
रायपुर स्थित कंपनी से बड़ी मात्रा में नकली दवाएं और कच्चा माल बरामद किया गया। चार आरोपियों को भगवानपुर और एक आरोपी को लक्सर पुलिस ने दबोचा है।
विज्ञापन
दवा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकली दवाओं का कारोबार करने के मामले में पांच शातिरों को पुलिस चेकपोस्ट मंडावर और इनोवा ड्रग्स एवं फार्मा कंपनी रायपुर भगवानपुर से गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया गया है। साथ ही लाखों की नकली और अपमिश्रित दवाएं व बड़ी मात्रा में कच्चा माल व वाहन ऑल्टो कार भी बरामद की गई है। फरार छह आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार को एसटीएफ देहरादून की टीम ने भगवानपुर, लक्सर और सहारनपुर में नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ छापे की कार्रवाई की थी जो देर रात तक चली। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस नेटवर्क से जुड़े छह आरोपी अभी फरार हैं। इस बाबत सोमवार को भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एसटीएफ, स्थानीय पुलिस की टीम को सूचना मिली कि मंडावर चेक पोस्ट से एक ऑल्टो कार में सवार दो लोग नकली दवा लेकर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने अपना नाम नितिन प्रजापति निवासी मोहनपुरा डबल फाटक रुड़की और राशिद खान निवासी मोहल्ला कस्बा थाना धामपुर बिजनौर, हाल पता गुलाब नगर रामपुर चुंगी रुड़की बताया। इनकी कार से दो पेटी नकली दवाएं बरामद हुईं।
विज्ञापन
उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे इन दवाओं को भगवानपुर में कोरियर करने जा रहे थे। साथ ही उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में बंद पड़ी फैक्टरी से नकली दवा बनाने की बात कही। टीम ने फैक्टरी पर छापा मारकर संचित निवासी गणेशपुर रुड़की और रोहताश निवासी रोहना खास कोतवाली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। वहीं लक्सर पुलिस ने संजीत निवासी सिकरोढा, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। इसका मुकदमा लक्सर कोतवाली में दर्ज किया गया है। इस दौरान फैक्टरी से बड़ी मात्रा में नकली दवा और कच्चा माल बरामद हुआ। मामले में पंकज कुमार, विशाल कुमार, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार मौके से फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
यह रहे पुलिस टीम में शामिल
पुलिस टीम में अब्दुल कलाम, शरद चंद गुसाईं निरीक्षक एसटीएफ देहरादून, मानवेंद्र सिंह औषधि निरीक्षक, भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, उप निरीक्षक दीपक चौधरी, यजुवेंद्र सिंह विकास रावत, प्रवीण बेस्ट, विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल चरणजीत सिंह, वेद प्रकाश भट्ट, प्रदीप चौहान, दीपक नेगी, विजेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, हरदयाल पवार, रवि दत्त, सुधीर चौधरी शामिल रहे।