फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Firing between two groups during dispute, Child and Youth Injured

रुड़की: दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग, घटनास्थल पर मौजूद बच्चे और युवक को लगी गोली

Fri, 15 May 2020 11:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 May 2020 11:48 PM IST
सार

  • पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल, मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस

विज्ञापन
Roorkee: Firing between two groups during dispute, Child and Youth Injured
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चल गई। इस दौरान झगड़ा देख रहा एक बच्चा और एक युवक गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। साथ ही मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोटवाल आलमपुर निवासी शाहनवाज बृहस्पतिवार को झबरेड़ा से लौट रहे थे। रास्ते में तीन अज्ञात युवकों ने रोककर मारपीट कर दी थी। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने गांव निवासी एक युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। आरोप है कि युवक ने गांव लौटकर परिजनों के साथ मिलकर शाहनवाज से गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन



यही नहीं, इस दौरान फायरिंग भी की गई। इस दौरान पास खड़े 10 वर्षीय जिसान और शहनजर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा तो मारपीट करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed