{"_id":"64b3b775cad33e1d54055925","slug":"roorkee-confrontation-uproar-over-drainage-of-water-in-south-civil-lines-heavy-police-force-deployed-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: साउथ सिविल लाइंस में पानी की निकासी को लेकर हंगामा, टकराव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: साउथ सिविल लाइंस में पानी की निकासी को लेकर हंगामा, टकराव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात
Sun, 16 Jul 2023 03:01 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 16 Jul 2023 03:01 PM IST
सार
पिछले पांच दिन से पानी की निकासी नहीं होने पर रविवार को साउथ सिविल लाइंस कॉलोनी के लोग इकट्ठा होकर हाईवे पर पहुंचे और खुद ही जेसीबी के जरिए नाला खुदाई का काम शुरू कर दिया। नाला खुदाई को लेकर साउथ सिविल लाइंस के सामने बनी कॉलोनी के लोग भी सामने आ गए और विरोध जताया।
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की साउथ सिविल लाइंस में बारिश से हुए जलभराव के पानी को निकासी को लेकर दो कॉलोनी के लोग आमने-सामने आ गए और टकराव की स्थिति बन गई। टकराव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
रुड़की में दिल्ली रोड पर साउथ सिविल लाइंस कॉलोनी में बारिश होने से भारी जलभराव हो गया है। यहां तक कि घरों में दो से 3 फीट तक पानी अभी भरा हुआ है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले पांच दिन से पानी की निकासी नहीं होने पर रविवार को साउथ सिविल लाइंस कॉलोनी के लोग इकट्ठा होकर हाईवे पर पहुंचे और खुद ही जेसीबी के जरिए नाला खुदाई का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
नाला खुदाई को लेकर साउथ सिविल लाइंस के सामने बनी कॉलोनी के लोग भी सामने आ गए और विरोध जताया। दोनों कॉलोनी के लोग आमने-सामने आए तो टकराव की स्थिति बन गई और मौके पर जमकर हंगामा हो गया। साउथ सिविल लाइंस कॉलोनी के लोग नाला खुदाई पड़े हुए हैं जबकि सामने वाली कॉलोनी के लोग नाला खुलाई का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...भाग्यश्री को भाया दून: अभिनेत्री बोली- यहां के मौसम से हो गया है मुझे प्यार, पहाड़ की इस खास चीज को तलाशा
टकराव की स्थिति को देखते हुए मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह और एसपी देहात एसपी सिंह भारी पुलिस बल और सुरक्षा बल के जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। साथ ही पानी की निकासी को लेकर दोनों कॉलोनी के लोगों से वार्ता कर रहे हैं। उधर ट्रैक्टर ट्रॉली से कॉलोनी की कई महिलाएं उनके पर पहुंची और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारी कॉलोनी के लोगों से वार्ता कर रहे हैं। लेकिन अभी भी मामले में टकराव की स्थिति बनी हुई है।