फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Captive Guards call for Extortion from shopkeeper in name of Prisoners, Arrested

रुड़की: बंदी रक्षकों ने जेल में बंद बदमाश के नाम पर दुकान मालिक से मांगी रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

Tue, 19 May 2020 11:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 May 2020 11:13 PM IST
सार

  • पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर किया केस दर्ज, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
Roorkee: Captive Guards call for Extortion from shopkeeper in name of Prisoners, Arrested
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में रुड़की जेल के दो बंदीरक्षकों ने जेल में बंद एक बदमाश के नाम पर मोबाइल दुकान के स्वामी को हत्या का डर दिखाकर रंगदारी मांगी है। दुकान स्वामी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों बंदीरक्षकों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर बदमाश और दोनों बंदीरक्षकों पर रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों बंदीरक्षकों से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, रुड़की उप कारागार में बंदीरक्षक नितिन नागर निवासी रायसी लक्सर और उपनल कर्मचारी सतेंद्र राणा निवासी सोहलपुर गाढ़ा (रुड़की) तैनात हैं। मंगलवार को दोनों सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती में एक मोबाइल की दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों ने मोबाइल की दुकान के मालिक को जेल में बंद बदमाश साबिर निवासी गंगानगर कॉलोनी, ज्वालापुर के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि उन लोगों को साबिर ने ही भेजा है।

उन्होंने दुकान मालिक को बोला कि साबिर ने कुछ रकम मंगाई है। आरोप है कि दोनों ने धमकी दी कि अगर उसने उन्हें रकम नहीं दी तो साबिर उसकी हत्या कर देगा। दोनों ने दुकान मालिक पर उसकी हत्या करने का डर दिखाकर रकम देने का दबाव बनाया।

इस पर दुकान स्वामी ने उनकी नजरों से बचकर पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बंदीरक्षकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर पर बदमाश साबिर समेत नितिन नागर और सतेंद्र राणा के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रुड़की जेल से जुड़ी घटनाओं में एसएसपी हरिद्वार की ओर से जो रिपोर्ट मिलेगी, उसी के आधार पर दोनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही रिपोर्ट मिलती है, वैसे ही कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. पीवीके प्रसाद, आईजी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed