फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Belda Village case Vice Chairman of SC-ST Commission orders CBCID investigation

Roorkee: एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे बेलड़ा गांव, प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच के दिए आदेश

Wed, 28 Jun 2023 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Jun 2023 08:52 PM IST
सार

आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बेलड़ा गांव में जो बवाल हुआ है, वह एक षड़यंत्र के तहत हुआ है। इस मामले की बारीकी से जांच हो रही है।

विज्ञापन
Roorkee Belda Village case Vice Chairman of SC-ST Commission orders CBCID investigation
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर बुधवार को बेलड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने बवाल की सीबीसीआईडी जांच और पंकज की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही सरकार को भी सौंपी जाएगी। उन्हाेंने कहा कि जो भी इस प्रकरण में दोषी होगा, उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने रुड़की तहसील में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बेलड़ा गांव में जो बवाल हुआ है, वह एक षड़यंत्र के तहत हुआ है। इस मामले की बारीकी से जांच हो रही है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीसीआईडी जांच और मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


Lok Sabha Elections: सीएम धामी ने रुड़की में फूंका चुनावी बिगुल, कहा-रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पंकज के दोनों बच्चों की पूरी शिक्षा का खर्च सरकार वहन करेगी और पत्नी को नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार को तीन माह तक राशन फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा मृतक परिवार को साढ़े आठ लाख का मुआवजा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की वीडियाे उनके पास आई है। उसकी बारीकी से जांच की जा रही है। जो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, आयोग उनके भी साथ है। वहीं, इससे पूर्व आयोग के उपाध्यक्ष ने बेलड़ा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके अलावा घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।

वीसी के जरिये डीजीपी से की बात

आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने तहसील परिसर में अधिकारियों से वार्ता के दौरान बंद कमरे में डीजीपी अशोक कुमार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। साथ ही पूरे मामले की जानकारी ली और निर्देश दिए मामले मेें जो भी दोषी पाया जाए, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों की अटकी रहीं सांसें
उन्होंने तहसील परिसर में बंद कमरे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियाें की करीब दो घंटे तक बैठक ली। साथ ही पूरे प्रकरण पर बारीकी से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर में ही पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके चलते अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं।

इंस्पेक्टर की पत्नी ने की मुलाकात
बवाल में गंभीर रूप से घायल हुए इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल की पत्नी ने भी आयोग के उपाध्यक्ष से मुलाकात की। साथ ही बताया कि उनके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। इसके चलते वह खुद से कुछ काम नहीं कर पा रहे हैं। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग उनके साथ है। जिसने भी पुलिस से मारपीट की है, उनपर भी कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed