फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee ankur wins mount everest

एवरेस्ट फतह कर लौटे अंकुर का सम्मान

Tue, 13 Sep 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 13 Sep 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
roorkee ankur wins mount everest
ankur

विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर रुड़की के लाल ने न सिर्फ उत्तराखंड का बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। रुड़की आने पर भाजपाइयों ने अंकुर के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


सुभाष नगर में रविवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष अनिल सैनी ने सुभाष नगर निवासी अंकुर रावत का स्वागत किया। इस अवसर पर अंकुर ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान भारतीय सेना की नई दिल्ली शाखा में तैनात अंकुर ने बताया कि वर्ष 2015 में सेना की ओर से उन्हें पर्वतारोही दल में शामिल किया गया था। लेकिन नेपाल में आए भूकंप की वजह से उन्हें आधे रास्ते से लौटना पड़ा।
विज्ञापन


दोबारा चयन होने पर 30 मार्च 2016 को वह दिल्ली से रवाना हुए थे। उसके बाद काठमांडू होते हुए एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे। 19 मई को वह एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे और तिरंगा लहराया। अंकुर ने कहा कि बचपन से ही उसे एडवेंचर का शौक है यही वजह है कि वह सेना में शामिल हुए। सम्मान समारोह में पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव तोमर, नारायण सिंह, कमला बमोला, सूर्यकांत सैनी, धर्मेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ हजार मीटर के बाद आक्सीजन नहीं
अंकुर ने बताया कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है। जबकि आठ हजार मीटर ऊंचाई के बाद आक्सीजन का अभाव रहता है। इसके लिए पर्वतारोही अपने साथ तीन आक्सीजन के सिलेंडर ले जाते हैं। जिसका वजन 20 किलोग्राम से अधिक होता है। इसके अलावा खाने के लिए ड्राईफ्रूट, चाकलेट आदि भी ले जाते हैं। आठ हजार मीटर से ऊपर आक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होती है। ऐसे में पर्वतारोहियों के लिए एवरेस्ट की चोटी फतह करना कितना मुश्किल है इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed