फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident two workers standing with a road light umbrella in wedding crushed by car die

Roorkee: दर्दनाक हादसा...बरात में रोड लाइट की छतरी लेकर खड़े नाबालिग समेत दो श्रमिकों को कार ने रौंदा, मौत

Sun, 03 Mar 2024 07:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Mar 2024 07:35 PM IST
सार

Roorkee Accident: मंगलौर क्षेत्र के गांव लिब्बरहेड़ी के पास एक युवक की बरात आई थी। इस बीच बरात में रोड लाइट लेकर चलने वाले दो श्रमिक हाईवे किनारे खड़े थे। तभी मंगलौर की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Roorkee Accident two workers standing with a road light umbrella in wedding crushed by car die
श्रमिकों को कार ने कुचला - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

शनिवार की देर रात बरात में रोड लाइट लेकर हाईवे किनारे खड़े नाबालिग समेत दो श्रमिकों को एक कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रात नौ बजे मंगलौर क्षेत्र के गांव लिब्बरहेड़ी में बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। हाईवे किनारे रोड लाइट लेकर चलने वाले दो श्रमिक हादसे में मंगलौर निवासी आशियान (12) और सावेज (25) अपने अन्य साथियों के साथ खड़े थे। इस बीच मंगलौर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन


Roorkee: दर्दनाक...टक्कर लगने के बाद चालक ने दौड़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉली, फंसे टेंपो चालक का सिर हुआ धड़ से अलग

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया, शनिवार की रात करीब नौ बजे हादसा हुआ है। कार चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed