{"_id":"66d8a05a80319210810b55d3","slug":"roorkee-accident-two-bikes-collide-head-on-one-youth-dies-four-people-injured-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Accident: दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चार लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Accident: दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चार लोग गंभीर घायल
Wed, 04 Sep 2024 11:33 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:33 PM IST
सार
Roorkee Accident News: दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के नारसन क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें से अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात नारसन क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
Dehradun: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामला...पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, 35 गवाह बनाए
विज्ञापन
इसमें से एक अजय निवासी नारसन खुर्द की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती किया गया है। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।