फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident Scorpio going from Khanpur to Laksar meets with an accident two killed two injured

Roorkee Accident: खानपुर से लक्सर की ओर जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

Wed, 06 Sep 2023 11:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Sep 2023 11:59 AM IST
सार

लक्सर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।

विज्ञापन
Roorkee Accident Scorpio going from Khanpur to Laksar meets with an accident two killed two injured
रुड़की में काम हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

खानपुर से लक्सर की ओर जा रही  स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। युवकों की मौत की खबर के बाद उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार रात लगभग तीन बजे खानपुर लक्सर मार्ग पर कस्बे के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया की गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल ( 29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और संजय (35) पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को लक्सर के अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत बिगड़ने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बरसेगा अमृत:   उत्तराखंड के 50 हजार से कम आबादी वाले 23 छोटे शहरों का होगा कायाकल्प, ऐसे बदलेगी सूरत

खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि प्रथम दृश्य झपकी आने के चलते सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला लगता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed