{"_id":"64ed952c4fbf23856702f869","slug":"roorkee-accident-news-tractor-trolley-collided-with-bike-couple-and-three-year-old-girl-died-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Accident: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Accident: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
Tue, 29 Aug 2023 12:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:26 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: रुड़की के पुहाना निवासी सोनू अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। जबकि उनके साथ उनकी दो बच्चियां भी थीं। जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही है ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाद जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में दंपती और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रुड़की के पुहाना निवासी सोनू उर्फ इरशाद अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियां भी थीं। जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही है ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सोनू, नाजमा और एक बच्ची की मौके पर जान चली गई।
विज्ञापन
Uttarakhand: चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
उधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवारजन व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पंचनामा भरकर शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।