{"_id":"636137f02c18d405c61248e2","slug":"roorkee-accident-news-delhi-tourist-car-overturned-uncontrollably-on-road-and-one-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: दिल्ली से ऋषिकेश घूमने जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: दिल्ली से ऋषिकेश घूमने जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत
Tue, 01 Nov 2022 08:47 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 01 Nov 2022 08:47 PM IST
सार
मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली निवासी तीन युवक घूमने के लिए ऋषिकेश जा रहे थे। कार में सवार तीनों युवक आकाश, आदिल व अमर चौहान निवासी संगम विहार दिल्ली कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा फ्लाईओवर से आगे पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
युवक की मौत(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही अपने साथ ले गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली निवासी तीन युवक घूमने के लिए ऋषिकेश जा रहे थे। कार में सवार तीनों युवक आकाश, आदिल व अमर चौहान निवासी संगम विहार दिल्ली कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा फ्लाईओवर से आगे पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
Rishikesh: लक्ष्मण झूला बंद न होता तो हो सकता था मोरबी जैसा हादसा, 33 महीने जर्जर पुल पर आवाजाही करते रहे लोग
कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीनों युवक कार में ही फंस गए। मौके से गुजर रहे आसपास के लोगों ने बमुश्किल कार को सीधी कर तीनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान आकाश (22) की मौत हो गई।
घायलों द्वारा मामले की सूचना अपने परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर दिल्ली से उनके परिजन निजी अस्पताल पहुंचे और मृतक आकाश के शव को बिना पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ दिल्ली ले गए। वहीं घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।