फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Romance Scams From I Love You to Blackmail People Falling Victim to Honey Trap Style Schemes

डिजिटल दौर में रोमांस स्कैम: आई लव यू से शुरू ब्लैकमेलिंग पर खत्म; हनी ट्रैप की तर्ज पर लोग हो रहे शिकार

Sun, 26 Apr 2026 09:04 PM IST
Alka Tyagi अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Apr 2026 09:04 PM IST
सार

साइबर अपराधियों का तरीका बेहद शातिर होता है। वे फर्जी पहचान बनाकर डेटिंग और मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स पर लोगों से संपर्क करते हैं। इसके बाद पूरा खेल शुरू होता है।

विज्ञापन
Romance Scams From I Love You to Blackmail People Falling Victim to Honey Trap Style Schemes
- फोटो : AI Generated

विस्तार

डिजिटल दौर में रिश्ते बनाना जितना आसान हुआ है, उतना ही खतरनाक भी। आई लव यू से शुरू होने वाली ऑनलाइन बातचीत कब ब्लैकमेलिंग और पैसों की वसूली में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। हाल के मामलों में सामने आया है कि रोमांस स्कैम अब एक सुनियोजित अपराध बन चुका है, जिसमें अपराधी भावनाओं का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रहे हैं। इसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ की ओर चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


साइबर अपराधियों का तरीका बेहद शातिर होता है। वे फर्जी पहचान बनाकर डेटिंग और मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स पर लोगों से संपर्क करते हैं। शुरुआत में मीठी बातें, केयर और भरोसा जीतने की कोशिश की जाती है। धीरे-धीरे बातचीत निजी होती जाती है और सामने वाला व्यक्ति भावनात्मक रूप से जुड़ने लगता है।
विज्ञापन


यही वह मोड़ होता है, जहां से स्कैम की असली शुरुआत होती है। निजी फोटो, वीडियो या चैट हासिल करने के बाद अपराधी दबाव बनाना शुरू करते हैं। अगर शिकार विरोध करता है, तो उसे ब्लैकमेल कर पैसे की मांग की जाती है। कई मामलों में आरोपी खुद को विदेश में रहने वाला, आर्मी ऑफिसर या बिजनेसमैन बताकर भरोसा जीतते हैं। हालिया केस में भी आरोपियों ने इन्हीं पैटर्न को अपनाते हुए महिलाओं को हनी ट्रैप में फंसाया और उनसे मोटी रकम वसूल की। यह दर्शाता है कि यह कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि एक तयशुदा अपराध चक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: राजाजी टाइगर रिजर्व के मंदिर में मंत्री के बेटे की शादी पर सख्ती, समिति के लोगों पर मुकदमा दर्ज

कैसे बचें इस जाल से

ऑनलाइन मिले किसी भी व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। निजी फोटो, वीडियो या संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति भावनात्मक दबाव बनाकर कुछ मांगता है, तो इसे तुरंत रेड फ्लैग समझें। संदेह होने पर संपर्क तुरंत बंद कर दें।

हर ऑनलाइन कनेक्शन सुरक्षित नहीं होता। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। कोई ऑनलाइन ब्लैकमेल करता है और आप पर किसी भी तरह का अनैतिक दबाव बनाता है या पैसे की मांग करता है तो साइबर पुलिस को इसकी सूचना जरूर दें। आप या आपका कोई परिचित ऐसे स्कैम का शिकार होता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
- अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed