फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   role of social media in lok sabha elections

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का अहम रोल

Wed, 11 Dec 2013 11:32 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
role of social media in lok sabha elections

लोकसभा चुनाव-2014 में सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग किसी सियासी दल, विचार अथवा नेता के पक्ष में राय बनाने में खास भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन


कई रणनीतियों में से एक सोशल मीडिया

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली सफलता से भी इसके संकेत मिलते हैं। आप के अरविंद केजरीवाल की प्रचार की कई रणनीतियों में से एक सोशल मीडिया भी था।
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड टुडे के एक सर्वे को सही मानें तो सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में दस लाख से अधिक यूजर हैं। इनमें से अधिकतर की संख्या टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार संसदीय सीटों पर है।

उत्तराखंड टुडे (इंडियन मीडिया सेंटर) के अध्यक्ष अनूप नौटियाल कहते हैं कि इस वजह से इन दोनों सीटों (टिहरी और हरिद्वार) पर सोशल मीडिया का रोल खास हो सकता है। नौटियाल कहते हैं कि पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल संसदीय सीटों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।


पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग यदि मतदान के दिन वोट देने नहीं भी जाएंगे तो भी वे काफी हद तक मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं। मतदान से पहले वह किसी के भी पक्ष में हवा बना सकते हैं।
- अनूप नौटियाल

अधिक प्रभाव टिहरी सीट पर

आंकड़े बताते हैं कि टिहरी संसदीय क्षेत्र में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले सबसे अधिक 4,11,820 लोग हैं। इसके बाद नैनीताल संसदीय क्षेत्र में 1,95,900 लोग है। तीसरे नंबर पर हरिद्वार संसदीय सीट है। यहां पर 1,89,460 लोग हैं।

पढ़ें, जलप्रलय के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 'सूखा'

जबकि पौड़ी गढ़वाल सीट पर 74,740 और अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में 76,200 लोग फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इसका मतलब साफ है कि सोशल मीडिया का अधिक असर पहली तीन सीटों पर ही देखने को मिल सकता है।

ये भी जानें
- 12 लाख से अधिक फॉलोअर फेसबुक पर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के हैं। ट्यूटर पर 807558 फॉलोअर हैं।
- 01 लाख से अधिक फॉलोअर फेसबुक पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के हैं। ट्यूटर पर 900 फॉलोअर हैं।
- 69 हजार से अधिक फॉलोअर फेसबुक पर भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार डा. हर्षवर्धन के हैं। ट्यूटर पर 22733 फॉलोअर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed