{"_id":"5bc97149bdec22698559185c","slug":"rohit-shekhar-tiwari-views-after-nd-tiwari-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनडी तिवारी के निधन के बाद उनके पुत्र ने कहा इस मामले में अटल जी भी रहे उनसे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी तिवारी के निधन के बाद उनके पुत्र ने कहा इस मामले में अटल जी भी रहे उनसे पीछे
गौरव प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
65 साल तक देश में सक्रिय राजनीति कर देश को दिया मेरे पिता का योगदान देखें, उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी नहीं।
विज्ञापन
मैं दावे से कह सकता हूं कि तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विकास का जो जाल बुना है वो राजनेताओं के लिए मिसाल है, था और हमेशा रहेगा। देश में ऐसा एक भी शख्स नहीं, जो उनकी बराबरी पर हो।
यह कहना है उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी उर्फ गुंजनू का। एनडी प्यार से रोहित को गुंजनू बुलाते थे। मार्च 2014 में कानूनी विवाद खत्म होने के बाद से पिता के साथ रह रहे रोहित कहते हैं कि बीते 4 साल में मुझे मेरे पिता से इतना प्यार मिला कि मैं बचपन के दिन पूरी तरह भूल चुका हूं।
विज्ञापन
Trending Videos
अटल बिहारी वाजपेयी और प्रणव मुखर्जी भी रहे मेरे पिता से पीछे
रोहित कहते हैं कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं उस इंसान का पुत्र हूं जिसे देश के लाखों लोग निस्वार्थ सेवा के लिए बेइंतहा प्यार करते हैं।
गर्व के साथ कहते हैं कि मेरे पिता ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी, जेल गए, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ समय बिताया। जहां मदन मोहन मालवीय जी के पीए के रूप में काम किया तो वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ भी काम किया।
वर्ष 1952 से 2009 तक मेरे पिता ने देश की पूरी ईमानदारी और लगन से सेवा की है। मुझे लगता है कि अटल बिहारी वाजपेयी और प्रणव मुखर्जी भी इस मामले में उनसे पीछे ही होंगे।