फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rohit shekhar on strike on shaheed smarak.

शहीद स्मारक पहुंच मौन व्रत पर बैठे रोहित शेखर, एनडी भी पहुंचे

Sat, 24 Dec 2016 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Dec 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
rohit shekhar on strike on shaheed smarak.
शहीद स्थल पर एनडी तिवारी के साथ रोहित शेखर - फोटो : AmarUjala

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर शनिवार को राज्य आंदोलनकारियों की मांगों के समर्थन में कचहरी शहीद स्मारक पर मौन व्रत पर बैठ गए। उनके साथ राज्य आंदोलनकारी और अधिवक्ता भी धरने पर बैठे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी भी रोहित को समर्थन देने पहुंचे।

विज्ञापन


आज शनिवार को रोहित शेखर पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से साढ़े बारह बजे तक राज्य आंदोलनकारियों की मांगों के समर्थन में एक घंटे के लिए मौन व्रत पर धरने पर बैठे। रोहित शेखर को समर्थन देने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी पत्नी उज्जवला के साथ शहीद स्मारक पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके पहले शुक्रवार को सचिवालय कूच कर रहे 53 योग प्रशिक्षितों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर को शांति भंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें निजी मुचलकों पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ के बैनर तले आंदोलनरत योग प्रशिक्षितों ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी भी शामिल थे।

पुलिस ने सचिवालय से कुछ पहले प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका। इसे लेकर पुलिस और योग प्रशिक्षितों में तीखी नोकझोंक हुई। धक्कामुक्की में योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सेमवाल समेत छह योग प्रशिक्षित चोटिल हो गए। जबकि कुछ अन्य योग प्रशिक्षितों को भी मामूली चोट आई है।

घायलों को भेजा गया अस्पताल
घायल योग प्रशिक्षितों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इससे मची अफरातफरी और स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने योग प्रशिक्षितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का विरोध कर रहे पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस गिरफ्तार रोहित शेखर और योग प्रशिक्षितों को पुलिस लाइन ले गई।


पुलिस लाइन में भी प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति भंग के आरोप में चालान किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने निजी मुचलकों पर उन्हें रिहा कर दिया। गिरफ्तार होने वालों में राकेश सेमवाल, नंदा नागरकोटी, भोपाल रावत, अनवर सिद्दीकी, मनोज शर्मा, नवीन चंद्र, प्रवीण शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed