फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rocket launcher found in gangnahar in roorkee

गंगनहर के अंदर रॉकेट लांचर मिलने से हड़कंप, पास ही छावनी

Tue, 27 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Updated Tue, 27 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
rocket launcher found in gangnahar in roorkee

दशहरा से दीपावली तक के लिए बंद हुई गंगनहर में पांच राकेट लांचर व दो कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों समेत बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और असलहे की पड़ताल की।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में सभी रॉकेट लांचर डिफ्यूज पाए गए। रुड़की कैंट से करीब पांच किलोमीटर पहले नहर से जंगी असलहा मिलने पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने जांच के लिए सेना से भी संपर्क साधा है।
विज्ञापन


गंगनहर में इन दिनों सालाना बंदी चल रही है। हर साल की तरह लोग नहर से कीमती सामान खोजने में जुटे हैं। सोमवार को रुड़की और पिरान कलियर के बीच मेहवड़ पुल के पास कुछ बच्चे नहर में सिक्के व धातु ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

असलहा कब्जे में लेकर पुलिस ने सेना से किया संपर्क

rocket launcher found in gangnahar in roorkee

इसी दौरान उनकी नजर नहर में पड़े रॉकेट लांचर व कारतूस पर पड़ी। इसी बीच घाट पर पूजा कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कलियर पुलिस समेत एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ रुड़की कुलदीप असवाल भी तत्काल मौके पर पहुंचे।

बम निरोधक दस्ते की पड़ताल में पांचों रॉकेट लांचर निष्क्रिय बताए गए। इन असलहों का इस्तेमाल अमूमन सेना के जवान युद्ध या अभ्यास के दौरान करते हैं। ऐसे में पुलिस ने सेना से भी संपर्क साधा है।

सीओ कुलदीप असवाल ने बताया कि गंगनहर से डिफ्यूज लांचर मिले हैं, इस बारे में आर्मी को भी रिपोर्ट भेजी गई है। नहर में रॉकेट व कारतूस कैसे पहुंचे, इसकी हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

रुड़की में पहले भी मिले हैं असलहे

rocket launcher found in gangnahar in roorkee

रुड़की क्षेत्र में सेना के असलहे मिलने का यह पहला मामला नहीं है। कैंट के लालकुर्ती क्षेत्र से लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई बार सैन्य सामग्री मिली है।

इस बार मिलिट्री क्षेत्र से पांच किलोमीटर पहले यह असलहे मिले हैं। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि सैन्य क्षेत्र से डिफ्यूज लांचर व कारतूस स्क्रैप में आ गए होंगे। पकड़े जाने के डर से कबाड़ के काम से जुड़े किसी व्यक्ति ने नहर में फेंक दिया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed