{"_id":"653b7a33af1b543b450e9a9a","slug":"rock-breakage-in-niti-valley-tons-of-debris-came-down-drain-water-flow-of-segdi-drain-reduced-chamoli-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: नीती घाटी में टूटी चट्टान, टनों मलबा सेगड़ी नाले में आने में जल स्तर हुआ कम, झील बनी तो बढ़ेगा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: नीती घाटी में टूटी चट्टान, टनों मलबा सेगड़ी नाले में आने में जल स्तर हुआ कम, झील बनी तो बढ़ेगा खतरा
Fri, 27 Oct 2023 02:33 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:33 PM IST
सार
सेगड़ी नाले में भारी भरकम चट्टान टूट गई, जिससे इस नाले का जलस्तर काफी कम हो गया है। चट्टान टूटने से नाले का पानी का रिसाव कम हो गया है, लेकिन नाले में झील बनीं तो धौली गंगा के जलस्तर में अचानक बढोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
नीती घाटी में सेगड़ी नाले टूटी भारी भरकम चट्टान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नीती घाटी में सेगड़ी नाले के शीर्ष भाग में बुधवार रात को चट्टान टूटने से टनों मलबा नाले में आ गया है, जिससे नाले का जलस्तर कम हो गया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि नाले में झील बन सकती है। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बुधवार देर रात को तमक के पास सेगड़ी नाले में भारी भरकम चट्टान टूट गई। जिससे इस नाले का जलस्तर काफी कम हो गया है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला और बलवंत सिंह का कहना है कि चट्टान टूटने से नाले का पानी का रिसाव कम हो गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...दिल जीत गई मासूमियत: कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चे ने पकड़ लिया उपराष्ट्रपति का हाथ, बोला-पापा फोटो खींच लो जल्दी
विज्ञापन
हालांकि चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे इससे दूर है, लेकिन नाले में झील बनीं तो धौली गंगा के जलस्तर में अचानक बढोत्तरी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने इसकी जांच और समय रहते सुरक्षा के उपाय करने की मांग उठाई है।