फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robust World Organization President Shubh Vishnoi started

Dehradun News: पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ ने मसूरी से दून के लिए लगाई दौड़

Sat, 10 Aug 2024 06:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Robust World Organization President Shubh Vishnoi started
Iपहले दिन पहुंचे कुठालगेट, रास्ते में लोगों को किया जागरूक, आज पूरी करेंगे दौड़I
विज्ञापन




रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था अध्यक्ष शुभ विश्नोई ने पर्यावरण संरक्षण एवं एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने मसूरी से देहरादून के लिए दौड़ शुरू की। पहले दिन वह दौड़कर कुठालगेट तक पहुंचे। शनिवार को वह देहरादून गो ग्रीन हिमालयन कल्चर सेंटर तक दौड़ पूरी करेंगे।




रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था अध्यक्ष शुभ विश्नोई को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि मोहन पेटवाल और मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मसूरी से रही झंडी दिखाई।मसूरी से देहरादून कुठाल गेट तक दौड़कर पहुंचे शुभ विश्नोई ने रास्ते में जगह जगह लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए जागरूक किया। माल रोड कुलड़ी स्थित साईं मंदिर के निकट महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों और स्थानीय लोगों ने शुभ का स्वागत किया। हाथों में पौधे लेकर गो ग्रीन के नारे लगाए। शुभ विश्नोई ने बताया कि उनकी दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजीव अग्रवाल, जसबीर कौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed