महिला कैशियर की दिलेरी देख लुटेरे के छूटे छक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर- बैंक लुटेरे से भिड़ने वाली मिताली (बीच में) मंजुलिका और पूजा के साथ
देहरादून के बंजारावाला स्थित यूको बैंक को लूटने की कोशिश बैंक में कार्यरत तीन महिलाओं ने फेल कर दी। एक बार तो बदमाश ने आतंकित कर कैशियर से चार लाख रुपये बैग में रखवा लिए थे, पर ऐन वक्त पर नकली पिस्टल का भेद जानकर कैशियर मिताली शाह बदमाश से भिड़ गईं।
बदमाश ने धक्का दिया तो उसने फिर से उसका पैर पकड़ा और कहा कैश नहीं दूंगी, चलाओ गोली। इसी बीच साथी महिला कर्मी ने सायरन बजाया तो बदमाश भाग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हेलमेट पहने बदमाश की पहचान में जुटी है।
पटेलनगर की बंजारावाला स्थित यूको बैंक की शाखा में दोपहर करीब 1:20 के करीब हेलमेट पहने एक बदमाश लूट के इरादे से घुस गया।
आते ही तानी पिस्टल, कहा बैग में डालो कैश
कैशियर मिताली शाह ने हेलमेट नहीं उतारने पर सवाल किया तो बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी और काला बैग देकर कैश डालने के लिए कहा। पिस्टल देखकर मिताली के अलावा मंजुलिका शर्मा और पूजा सिंघल सहम गईं।
मिताली ने चार लाख रुपये निकालकर बदमाश के बैग में डाले ही थे, तभी बदमाश की पिस्टल देखकर उन्हें पता चल गया कि यह नकली है। इस पर मिताली बदमाश पर हावी हो गईं।
इसी बीच मंजुलिका ने सायरन बजा दिया। सायरन बजाते ही बदमाश भागा और बैंक के बाहर खड़ी बिना नंबर की बाइक से भाग निकला। एक युवक ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। 100 नंबर पर बैंक लूट की कोशिश की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। लुटेरे का तो सुराग नहीं लग सका।