{"_id":"634aa3795a8f59620464afa3","slug":"robbery-at-minister-prem-chand-agarwal-brother-house-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के भाई के घर में डकैती, बदमाशों ने पत्नी सहित तीन महिलाओं को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के भाई के घर में डकैती, बदमाशों ने पत्नी सहित तीन महिलाओं को बनाया बंधक
Sat, 15 Oct 2022 05:51 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 15 Oct 2022 05:51 PM IST
सार
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर हुई डकैती की घटना से क्षेत्र में दहशत है। बदमाशों ने उनके चचेरे भाई की पत्नी सहित दो महिलाओं को बंधक बनाकर घर लूटा। छह बदमाशों ने घर को लूटा, लेकिन इस दौरान किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर पर दिन दहाड़े बदमाशों ने लूटपाट कर दी। छह बदमाशों ने शीशपाल अग्रवाल की पत्नी सहित और दो महिलाओं को बंधक बनाकर घर लूटा। हैरत की बात ये है कि एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे, लेकिन घटना की भनक तक किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर डोईवाला में डकैती की इस घटना से आसपास दहशत है। व्यापारी शीशपाल का आवास घराट गली डोईवाला क्षेत्र में है। डोईवाला चौक पर उनकी दुकान है। घटना के वक्त उनकी पत्नी ममता के अलावा काम करने वाली दो महिलाएं भी थी। डकेतों ने तीनों को कमरे में बंद करने के बाद लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज होगी चारधाम यात्रा, एक बार ही मिलेगी एक तीर्थयात्री को आने की अनुमति
विज्ञापन
बदमाशों घर पर रखे सारे गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्यों की तलाश की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची।