फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robber girl arrested in rishikesh 

सात फेरे लेते ही ये लड़की बन जाती है 'लुटेरी दुल्हन', हैरान कर देंगे इसके कारनामे

Sun, 02 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश 
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश  Updated Sun, 02 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
robber girl arrested in rishikesh 

इस लड़की ने फिल्म ‘डॉली की डोली’ की कहानी को सच कर द‌िया। सात फेरे लेते ही यह लड़की अचानक से लुटेरी दुल्हन बन जाती है। इसके बाद जो वह करती है उससे आप भी हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन


शादियां कर दूल्हे और उसके परिजनों को लूटने वाली डॉली को परिवार समेत उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुनि की रेती क्षेत्र से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। डॉली शादी करने के बाद दूल्हे के घर से नगदी, जेवर और अन्य सामान समेटकर चंपत हो जाती थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डॉली उत्तर प्रदेश के तीन शहरों में शादी कर लूटपाट के मामले में फरार थी। उसने दूल्हों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के भी मुकदमे दर्ज करवा रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर आगरा में लूटपाट के मामले में दबिश देने पहुंची आगरा के ताजगंज थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ नगर के रामझूला क्षेत्र से सोनीपत, हरियाणा निवासी डोली, उसकी दादी, दादा, चाची और तीन बच्चों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि लूटपाट का आरोपी मौके से फरार हो गया। वह डॉली का चाचा बताया गया है।

दोनों पत‌ि भी पहुंचे थाने

robber girl arrested in rishikesh 

खास बात ये थी कि दो युवक भी थाने पहुंच गए। ये रविंद्र निवासी मेरठ और प्रवीण ऊर्फ विक्की निवासी सोनीपत हैं। दोनों ने बताया कि वे काफी समय से डॉली की तलाश कर रहे थे।

उन्हें डाली की ऋषिकेश में होने की सूचना मिली थी, जिस पर वे यहां आ गए। उन्होंने बताया कि डॉली और उसका परिवार बहुत शातिर है। इन पर कई थानों में चोरी और शादी करके लूट कर फरार होने के मामले दर्ज हैं।

अभी तक मिली जानकारी के तहत डॉली ने पहली शादी ललित नाम के युवक से की थी। इसके बाद शादी की रविंद्र और प्रवीण को शिकार बनाया। वह और उसका परिवार झांसे में लेकर शादी करता था।

लुटेरी दुल्हन का ऐसे हुआ पर्दाफाश  

robber girl arrested in rishikesh 

उसी रात में वह दूल्हे व उसके परिवार को बेहोश कर नगदी और जेवर लेकर फरार हो जाती थी। इसके बाद और रकम ऐंठने के लिए दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराती थी। आगरा से आए उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि लूटपाट के आरोपी की तलाश और हत्थे चढ़े परिवार से पूछताछ की जा रही है। 

लुटेरी दुल्हन का ऐसे हुआ पर्दाफाश  
आगरा पुलिस ने बताया कि रणजीत नगर, नई दिल्ली निवासी गिरधारीलाल ने 26 जून को आगरा में स्कूटी सवार से लूटपाट की थी। वह तभी से फरार था। इस मामले में पीड़ित ने ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। छानबीन में जुटी पुलिस को आरोपी की लोकेशन ऋषिकेश में मिली थी।

शनिवार दोपहर आगरा से उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने मुनि की रेती थाने में आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस की मदद से संभावित ठिकाने पर दबिश दी।

वहां से एक महिला को परिवार के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो डॉली के कारनामों का पता चला। उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मौके से फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल यूपी पुलिस तीर्थनगरी में डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed