फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robbed after watching web series to fulfill his addiction

Dehradun News: नशे की पूर्ति के लिए वेब सीरीज देखकर कर डाली लूट

Sat, 24 Feb 2024 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Robbed after watching web series to fulfill his addiction
I
विज्ञापन

II- एक आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी संरक्षण में
I
I
I
Iनशे की पूर्ति के लिए दो लोगों ने वेब सीरीज देखकर राह चलते व्यक्ति से तमंचा दिखाकर लूट कर डाली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और लुटेरों की तलाश की। इस बीच शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसके एक नाबालिग साथी को संरक्षण में लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में और नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कुलदीप सिंह निवासी हेतलपुर सरसावा यहां पर मंदाकिनी विहार सहस्त्रधारा रोड पर रहते हैं। वह रायपुर में ओम धर्मकांटा किसान डेयरी के पास से अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। इसी बीच दो बदमाशों ने उन्हें रोका और तमंचा दिखाकर उनका फोन और पांच हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। एसओ रायपुर कुंदन राम की टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित पॉलिटेक्निक की ओर जाने वाले रास्ते से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम विक्रम सिंह निवासी दरभंगा बिहार बताया।
विज्ञापन

I
I
I
Iउसके साथ में उसका एक नाबालिग साथी भी था जिसके पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया। इनके पास से लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में विक्रम ने बताया कि वे दोनों नशा करते हैं। काफी दिनों से उनके पास पैसे नहीं थे। पिछले दिनों उन्होंने मोबाइल पर एक वेब सीरीज देखी थी। इसमें इस तरह की लूट को अंजाम दिया गया था। इसी को देखकर उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed