फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roanu entry in uttarakhand.

उत्तराखंड में 'रॉनू' की दस्तक, 48 घंटे संभलकर

Mon, 23 May 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 May 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
roanu entry in uttarakhand.
रॉनू साइक्लॉन

चक्रवाती तूफान रॉनू ने प्रदेश में दस्तक दे दी। सोमवार से अगले 48 घंटे प्रदेशभर में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना रहेगी। रॉनू की वजह से प्रदेश में गर्मी से भी बड़ी राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चक्रवाती तूफान ने रविवार की देर शाम प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की हवाएं चलने की वजह से गर्मी से बड़ी राहत मिली। देर रात राजधानी में हल्की बूंदा-बांदी हुई।
विज्ञापन


48 घंटे तक रहेगा असर
मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह से अगले 48 घंटे प्रदेश में अनेक स्थानों पर रॉनू का असर रहने का अनुमान जताया है। इसके तहत कई पर्वतीय जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी आ सकती है। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान की वजह से प्रदेश में बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आ जाएगी। राजधानी में भी सोमवार को बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है। बारिश की वजह से राजधानी के तापमान में दो डिग्री से ऊपर की गिरावट आ सकती है।


चारधाम यात्रा मार्गों पर तैयारी से जाएं
रॉनू साइक्लोनिक स्टॉर्म की वजह से चारधाम यात्रा मार्गों पर भी बारिश का साया रहेगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री में आगामी 26 मई तक बारिश होगी। लिहाजा, मौसम विभाग ने तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि वह बारिश से बचाव की तैयारी के साथ आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed