{"_id":"64a08aa4737c443d0d0a8a54","slug":"roadways-workers-will-protest-in-all-offices-tomorrow-dehradun-news-c-5-drn1005-190077-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कल सभी कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेंगे रोडवेजकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कल सभी कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेंगे रोडवेजकर्मी
विज्ञापन
मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कल सभी कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है। निगम के महाप्रबंधक संचालन को पत्र भेजकर बताया, तीन जुलाई को कर्मचारी सभी डिपो, कार्यशाला, प्रशासनिक कार्यालयों और मंडलीय कार्यशाला में प्रदर्शन करेंगे। साथ ही महाप्रबंधक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
मोर्चा का कहना है कि निगम प्रबंधन के साथ 25 अप्रैल को हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी, उन पर अमल नहीं किया गया। संगठन को भरोसा दिलाया गया था कि जल्द सभी मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोर्चा के संयोजक रविनंदन कुमार ने बताया, मंत्री की अध्यक्षता में शासन स्तर पर वार्ता नहीं कराने और समस्याओं का निराकरण नहीं होने से कर्मचारियों में गुस्सा है।
लिहाजा मोर्चा से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण तीन जुलाई को प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे चरण में 18 जुलाई को सभी डिपो/कार्यशालाओं में कार्य बहिष्कार, तीसरे चरण में 26 जुलाई से परिवहन निगम में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।