फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways Union warns of movement from 22

रोडवेज यूनियन ने भी 22 तारीख से आंदोलन को चेताया

Sun, 18 Oct 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways Union warns of movement from 22
देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने वेतन समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने पर 22 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन ने निगम प्रबंधन को नोटिस सौंपा है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रांतीय महामंत्री रविनंदन कुमार ने कहा कि संविदाकर्मियों को अनुबंध के काम पर लेने, लंबित वेतन भुगतान, सभी संवर्गों में पदोन्नति समेत छह सूत्रीय मांगें लंबे समय से की जा रही हैं। इसके बावजूद प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। यूनियन ने प्रबंधन को 20 अक्तूबर तक का समय दिया है। अगर इस तारीख तक मांगों पर विचार नहीं किया तो 22 व 23 अक्तूबर को सभी डिपो में कार्यदिवस पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे चरण में 26 तारीख को सभी मंडलीय प्रबंधक कार्यालय (संचालन) में धरना व तीसरे चरण में सभी मंडलीय कार्यालयों में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। औद्योगिक अशांति के लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed