फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways ticket booking office closed in Mussoorie

Dehradun News: मसूरी में रोडवेज का टिकट बुकिंग कार्यालय हुआ बंद, यात्री परेशान

Mon, 11 Mar 2024 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways ticket booking office closed in Mussoorie
Iनगर पालिका ने लाइब्रेरी बस स्टैंड पर बने कार्यालय को खाली करने का दिया था नोटिस
विज्ञापन

I
Iपरिवहन निगम के लाइब्रेरी बस स्टैंड के बने टिकट बुकिंग सेंटर को नगर पालिका ने खाली करवा दिया है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। मसूरी में सैकड़ों पर्यटक रोडवेज की बसों से आवाजाही करते हैं।I
Iनगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने परिवहन निगम बुकिंग कार्यालय को खाली करने के लिए नोटिस दिया था। देहरादून के पुरुकुल गांव से लाइब्रेरी चौक तक रोपवे परियोजना के निर्माण के लिए बुकिंग कार्यालय खाली कराया गया है। कार्यालय खाली न करने पर नगर पालिका ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी थी। परिवहन निगम ने टिकट बुकिंग कार्यालय को खाली कर दिया है। इससे मसूरी के लिए आवाजाही करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बस के टिकट के लिए जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

I
Iलाइब्रेरी बस स्टैंड से रोजाना रोडवेज की करीब एक दर्जन से अधिक बसें संचालित होती हैं। एक हजार से अधिक सैलानी प्रतिदिन इनमें यात्रा करते हैं। बस स्टैंड से देहरादून, दिल्ली, नैनीताल सहित अन्य पर्वतीय डिपो मार्ग पर बसें संचालित होती हैं। बुकिंग कार्यालय प्रभारी गिरीश चमोली ने बताया कि नगर पालिका ने कार्यालय खाली करने के लिए नोटिस दिया था। अब बसों में ही यात्रियों के टिकट बनाए जा रहे हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article