फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways employees also get the benefit of Ayushman Bharat, Atal Ayushman Uttarakhand Yojana.

रोडवेज कर्मचारियों को भी मिले आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का लाभ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees also get the benefit of Ayushman Bharat, Atal Ayushman Uttarakhand Yojana.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून सरकारी विभागों की तर्ज पर अब रोडवेज के कर्मचारियों, चालकों परिचालकों को भी आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का लाभ दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके साथ ही कर्मचारी यूनियनों ने मांग उठाई है कि आए दिन मार्गों पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चालकों को \"सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना\" शुरू की जाए। ताकि चालको के मनोबल को बढ़ाया बढ़ाया जा सके। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान को सौपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि परिवहन निगम में मृतक आश्रितों को विभाग में ही समायोजित किया जा सके, इसके लिए बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाए। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम डंगवाल और प्रदेश महामंत्री दिनेशचंद्र पंत का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों में कार्यरत कार्यालय सहायक से केंद्र प्रभारी के पदों पर प्रोन्नति जल्द शुरू की जाए और प्रशासनिक कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को राज्य कार्मिक की भांति पदनाम, ग्रेड पे की सुविधा दी जाय। इसके साथ ही परिषद पदाधिकारियों ने मांग उठाई है कि परिवहन निगम में दुर्घटनाओं को न्यूनतम किए जाने व सुरक्षित बस संचालन के लिए चालकों को \" सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना\" का लाभ दिया जाए ।ताकि रोडवेज की बसों में यात्रियों को और अधिक सुरक्षित यात्रा मुहैया कराई जा सके। प्रदेश पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि परिवहन निगम के बेड़े में अधिक से अधिक बसों का संचालन हो इसके लिए हर माह 29 साधारण बसों के साथ ही पांच हाईटेक और वातानुकूलित बसों की खरीद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed