{"_id":"35b28a7f0e56150d6dd2aa4aa21903e3","slug":"roadways-contract-employee-success-in-their-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज संविदा कर्मियों का आखिरी 'रोड़ा' भी हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज संविदा कर्मियों का आखिरी 'रोड़ा' भी हटा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Oct 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रोडवेज संविदा कर्मियों की नियुक्ति की राह से सेवा नियमावली का आखिरी रोड़ा भी हट गया है। 20 नवंबर तक सूची को अंतिम रूप देने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं कर्मचारियों को दिवाली का बोनस देने पर भी सहमती बनी है।
विज्ञापन
नियुक्ति देने की बात
शासन की स्वीकृति के बाद भी संविदा कर्मियों की नियुक्ति का मामला निगम मुख्यालय में फंसा हुआ था। अधिकारी सेवा नियमावली का हवाला देते हुए एक दशक की सेवा अवधि में ढाई सौ से ज्यादा दिन ड्यूटी का नियम पूरा करने वालों को ही नियुक्ति देने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
सभी मांगों पर सहमति
वहीं, उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संविदा इंप्लाइज संघर्ष समिति इसका विरोध कर रही थी। समिति ने बुधवार को इसी संबंध में निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करने का एलान किया था। इस पर निगम अधिकारियों ने समिति पदाधिकारियों को मंगलवार को मुख्यालय में वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में सभी मांगों पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
3454 रुपए दीपावली बोनस
समिति के संयोजक सचिव रवि पचौरी ने बताया सेवा नियमावली संविदा कर्मियों पर लागू नहीं होगा। उन्होंने बताया इसके लिए अलावा चार हजार से कम ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को 3454 रुपए दीपावली बोनस मिलेगा। जबकि इससे ज्यादा ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को वेतन के साथ तीन हजार रुपए का बोनस मिलेगा। वार्ता में प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर भट्ट, जीएम प्रशासन हंषा दत्त पांडे, जीएम कार्मिक आशीष कुमार, जीएम दीपक जैन, आरके यादव जबकि समिति की ओर से चंद्रशेखर शर्मा, पंकज जोहर, डीपी डिमरी, राजवीर आदि शामिल रहे।