फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways buses will have to wait to go to other states including New Delhi!

रोडवेज की बसों से नईदिल्ली समेत दूसरे राज्यों में जाने के लिए करना होगा इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will have to wait to go to other states including New Delhi!
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून रोडवेज की बसों में बैठकर नई दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। कारण कि परिवहन निगम प्रबंधन रोडवेज बसों के संचालन को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। परिवहन निगम सूत्रों की मानें तो फिलहाल अगले एक महीने तक रोडवेज की बसों को दूसरे राज्यों के लिए नहीं संचालित की जाएगी। इतना ही नहीं परिवहन निगम अधिकारियों की नजर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों के परिवहन निगमों की बसों के संचालन पर है। बता दे, कोरोना संकट के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से ही नईदिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर समेत दूसरे राज्यों के लिए रोडवेज की बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है।वैसे तो रोडवेज बसों का संचालन राज्य के भीतर भी बंद कर दिया गया था। लेकिन पिछले दिनों सरकार, शासन और परिवहन निगम बोर्ड में गाड़ियों के संचालन को लेकर सहमति बनने के बाद राज्य के भीतर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो फिलहाल परिवहन निगम की ओर से प्रतिदिन औसतन 150 बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि 1300 बसें राज्य के विभिन्न डिपो और कार्यशालाओं में खड़ी हैं। उम्मीद थी कि अनलॉक वन में सरकार, शासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद रोडवेज बसों का संचालन दूसरे राज्यों को किया जाएगा। लेकिन फिलहाल रोडवेज की बसें दूसरे राज्यों के लिए जल्द संचालित की जाएंगी, इसकी उम्मीद कुछ कम ही नजर आ रही है। परिवहन निगम प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन फिलहाल ठीक नहीं है। स्थितियां और सामान्य होने के बाद ही बसों के संचालन के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रबंध निदेशक चौहान का यह भी कहना है कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा अंतरराज्यीय बस सेवाएं नहीं संचालित की जा रही हैं। ऐसे में फिलहाल दूसरे राज्यों में जाने के लिए रोडवेज बसों का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed