{"_id":"60d4e1a38ebc3e32371e6dbc","slug":"roadways-buses-can-run-for-himachal-from-july-1-dehradun-news-drn382565361","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड अनलॉक : एक जुलाई से यूपी व हिमाचल के लिए चल सकती हैं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड अनलॉक : एक जुलाई से यूपी व हिमाचल के लिए चल सकती हैं रोडवेज की बसें
Fri, 25 Jun 2021 11:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:40 AM IST
सार
कोविड कर्फ्यू के कारण यूपी, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान सहित तमाम राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
रोडवेज बसों के पहिये अब एक जुलाई से चल सकते हैं
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड कर्फ्यू की वजह से दूसरे राज्यों को जाने वालीं रोडवेज बसों के पहिये अब एक जुलाई से चल सकते हैं। हिमाचल सहित यूपी व अन्य राज्यों के लिए निगम की बसों के प्रवेश की उम्मीदें तेज हो गई हैं।
दरअसल, कोविड कर्फ्यू के कारण यूपी, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान सहित तमाम राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन ठप पड़ा हुआ है। इन सभी राज्यों ने अंतरराज्यीय बस संचालन पर रोक लगाई हुई है। अब कोविड का कहर कम होने के साथ ही धीरे-धीरे सभी राज्य रोक हटाने लगे हैं।
हिमाचल प्रदेश की सरकार ने फैसला लिया है कि एक जुलाई से वह 50 प्रतिशत सवारियों के साथ अंतरराज्यीय बस संचालन शुरू कर देगी। इससे उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की भी हिमाचल में एंट्री की उम्मीदें तेज हो गई हैं। इसी हिसाब से निगम ने बस संचालन की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, यूपी सरकार ने भी फिलहाल 30 जून तक प्रवेश रोका हुआ है, लेकिन एक जुलाई से यूपी में भी उत्तराखंड की बसों के चलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यूपी के अलावा दिल्ली व अन्य राज्यों में भी राहत मिल सकती है।
बसें चलेंगी तो घाटा कम होगा
रोडवेज की करीब 900 बसें रोजाना दिल्ली व अन्य राज्यों से उत्तराखंड के बीच चलती हैं। वर्तमान में यह सभी बसें थमी हुई हैं। इससे रोजाना रोडवेज को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। अगर बस संचालन सुचारू होगा तो आर्थिक संकट से जूझ रहे निगम को कुछ राहत मिलेगी।